Bihar Board 12th Result Live Updates : बिहार को 11 जिलों से मिले हैं इस बार के टॉपर्स
05:29 PM, 26-MAR-2021
BSEB 12th Result Declared : तीनों स्ट्रीम में इतने छात्र-छात्रों ने पास की परीक्षा
स्ट्रीम | लड़कियां | लड़के |
विज्ञान | 80.24% | 74.45% |
कॉमर्स | 94.50% | 89.90% |
आर्ट्स | 79.90% | 74.89% |
05:16 PM, 26-MAR-2021
BSEB 12th Result Declared : 38 में से 27 जिलों से कोई टॉपर नहीं निकला
औरंगाबाद से 2 परीक्षार्थी टॉपर सूची में रहे। वहीं राज्य मुख्यालय पटना, भागलपुर, गोपालगंज और बक्सर को भी एक-एक टॉपर मिले। खगड़िया ने आर्ट्स में स्टेट टॉपर दिया। 38 में से 27 जिलों से कोई टॉपर नहीं निकला।05:07 PM, 26-MAR-2021
BSEB 12th Result Declared : सबसे ज्यादा टॉपर्स तिरहुत प्रमंडल के पश्चिम चंपारण से
बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। इसमें तिरहुत प्रमंडल के पश्चिम चंपारण से अकेले 5, जबकि पूर्वी चंपारण से 2 टॉपर रहे। इसके बाद मुख्यमंंत्री के गृह जिले नालंदा के 4 परीक्षार्थी टॉपर्स की सूची में रहे। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से सटे बिहार के सुदूरवर्ती किशनगंज जिले से 3 टॉपर रहे।04:59 PM, 26-MAR-2021
BSEB 12th Result Declared : प्रथम श्रेणी में 3,61,597 विद्यार्थी पास
बिहार इंटर रिजल्ट 2021 में प्रथम श्रेणी में 3,61,597 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 5,42,993 विद्यार्थी जबकि तृतीय श्रेणी में 1,41, 352 विद्यार्थी सफल हुए हैं। वहीं कुल परीक्षार्थियों की संख्या 13,40,267 है, जिसमें से कुल 10,45,950 विद्यार्थी पास हुए हैं।04:51 PM, 26-MAR-2021
BSEB 12th Result Declared :अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित होंगे मैट्रिक एग्जाम के रिजल्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर परीक्षाओं के परिणामों के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में मैट्रिक एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। टॉपर्स वेरिफिकेशन का अधिकतम काम पूरा हो चुका है। होली के बाद फाइनल अंकों को सूचीबद्ध किया जाएगा।04:46 PM, 26-MAR-2021
BSEB 12th Result Declared : वोकेशनल कोर्स में 427 विद्यार्थी पास
वोकेशनल :04:41 PM, 26-MAR-2021
BSEB 12th Result Declared : साइंस में 539131 में से 411267 विद्यार्थी पास
साइंस :04:38 PM, 26-MAR-2021
BSEB 12th Result Declared : कॉमर्स में 91.48% पास
कॉमर्स :04:33 PM, 26-MAR-2021
BSEB 12th Result Declared : आर्ट्स में 160066 विद्यार्थी फेल
आर्ट्स04:21 PM, 26-MAR-2021
BSEB 12th Result Declared : ये हैं साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स
साइंस स्ट्रीम टॉपर्स -04:15 PM, 26-MAR-2021
BSEB 12th Result Declared : ये हैं कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स
कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स -04:08 PM, 26-MAR-2021
BSEB 12th Result Declared : ये हैं ऑर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स
आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्स -03:54 PM, 26-MAR-2021
BSEB 12th Result Declared : शिक्षा मंत्री ने सभी टॉपर्स को दी बधाई
शिक्षा मंत्री ने 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'सभी विद्यार्थियों केा शुभकामनाएं, आप जीवन में और भी आगे बढ़ें और अपनी उपलब्धियों से बिहार का गौरव बढ़ाएं।'03:42 PM, 26-MAR-2021
BSEB 12th Board Result 2021 Declared : ये हैं साइंस, काॅमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स
शिक्षा मंत्री ने बिहार बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। साइंस स्ट्रीम में सोनाली कुमारी और कॉमर्स स्ट्रीम में सुगंधा कुमारी व कैलाश कुमार ने टॉप किया है। वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में मधु भारती और कैलाश कुमार ने संयुक्त रूप से टॉप किया है।03:36 PM, 26-MAR-2021
Bihar 12th Board Exam Declared : 10.46 लाख विद्यार्थी पास, 78.04% ने हासिल की सफलता
बिहार बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। इसमें आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम में सफलता का दर क्रमश: 77.97%, 91.48% और 76.28% रहा। कुल 13,40,267 विद्यार्थियों में से 10,45,950 विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए।03:27 PM, 26-MAR-2021
Bihar Board Intermediate Result 2021 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार में घोषित होंगे परिणाम
पटना स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार में होगी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा। इस मौके पर शिक्षा मंत्री के साथ शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे।
03:19 PM, 26-MAR-2021
BSEB Bihar Board 12th Result 2021: अभी तक नहीं जारी हुआ परिणाम, छात्र परेशान
कई छात्र, शिक्षक और अभिभावक अपने बच्चों का रिजल्ट देखने के लिए लगातार वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर विजिट कर रहे हैं, उन्हें निराश होना पड़ रहा है। बिहार बोर्ड की तरफ से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।03:12 PM, 26-MAR-2021
Bihar Board 12th Result 2021 update : एसएमएस के जरिए प्राप्त कर सकते हैं अपना रिजल्ट
आर्ट्स स्ट्रीम के विद्यार्थी अपना परिणाम मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। रिजल्ट एमएसएस पर प्राप्त करने के लिए छात्रों को बीएसईबी12ए (BSEB12A) लिखकर 56263 पर भेजना होगा। रोल नंबर के साथ विद्यार्थियों को आर्ट्स स्ट्रीम का कोड भी लगाना होगा।
03:05 PM, 26-MAR-2021
BSEB 12th Result 2021 : दोपहर के तीन बज चुके हैं, अभी भी ठप पड़ी है बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
बिहार बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2021 के परिणाम 26 मार्च 2021 को दोपहर 3 बजे घोषित किए जाने थे। किंतु 3 बजने के बाद भी बिहार बोर्ड की सारी आधिकारिक वेबसाइट जिनपर परिणामों की घोषणा होने वाली थी वह ठप पड़ी हुई है।03:01 PM, 26-MAR-2021
Bihar Board 12th Result 2021 : जल्द घोषित किए जाएंगे बिहार बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम
प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। जल्द ही शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार तथा बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर के साथ नतीजे जारी करेंगे।
02:50 PM, 26-MAR-2021
Bihar Board BSEB 12th Result 2021 : एक बार में नहीं दिखे रिजल्ट तो अपनाएं ये स्टेप्स
यदि अपनी डिटेल्स डालने के बाद भी रिजल्ट न दिखे तो विद्यार्थी परेशान न हो। बल्कि विद्यार्थियों को दोबारा अपनी डिटेल्स (रोल नंबर, रोल कोड/स्कूल कोड) आदि को भरकर सबमिट करना चाहिए। ऐसे करने पर भी अगर रिजल्ट नहीं दिखता है तो घबराना नहीं चाहिए और बोर्ड की हेल्पलाइन पर संपर्क करना चाहिए।
02:45 PM, 26-MAR-2021
Bihar Board 12th Result : इन वेबसाइट पर देख सकते हैं अपना रिजल्ट
बिहार बोर्ड बारहवीं कक्षा के परिणाम अपनी ऑफिशयिल वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in के साथ-साथ onlinebseb.in, sebssresult.com, bsebinteredu.in, bsebssresult.com/bseb, biharboardonline.com पर जारी करने वाला है। ऐसे में विद्यार्थियों को इन वेबसाइट्स को बुकमार्क करके रख लेना चाहिए।
02:39 PM, 26-MAR-2021
BSEB Result 2021 : बिहार बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड किया रिजल्ट
परिणाम जारी होने में अब केवल 20 मिनट का समय बचा है। बता दें बिहार बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया है। राज्य शिक्षा मंत्री के आने के बाद वेबसाइट पर रिजल्ट की लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड कैंपस में शिक्षा मंत्री का इंतजार हो रहा है।
02:32 PM, 26-MAR-2021
Bihar Intermediate Result 2021 : अपना परिणाम जल्दी से देखने के लिए अपनाएं ये स्टेप्स
बिहार बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो रही है इसलिए विद्यार्थियों को पहले से ही अपने पास एडमिट कार्ड निकाल कर रख लेना चाहिए। इसके अलावा विद्यार्थी किसी पेपर या फाेन में अपना रोल नंबर लिखकर भी रख सकते हैं।
02:25 PM, 26-MAR-2021
BSEB Inter Result 2021 : 20 मार्च तक पूरा हो गया था मूल्यांकन कार्य
बता दें बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 20 मार्च तक पूरा कर लिया था। मार्क्स कंप्यूटर पर अपलोड और टॉपर्स का वेरीफिकेशन करने का काम भी तेजी से पूरा किया गया।
02:09 PM, 26-MAR-2021
Bihar Board 12th Result Live Updates : तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने प्राप्त किया था पहला स्थान
वर्ष 2020 में बारहवीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम में नेहा कुमारी ने 476 अंक (95.2 फीसदी) हासिल कर टॉप किया था। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में कौसर फातिमा और आर्ट स्ट्रीम में साक्षी कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया था।
01:54 PM, 26-MAR-2021
Bihar Board 12th Result Live Updates : पिछले साल भी लड़कियों ने मारी थी बाजी
पिछले साल यानी बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 में साइंस स्ट्रीम में 79.52 प्रतिशत लड़कियों और 76.5 प्रतिशत लड़के पास हुए थे। वहीं कुल 77.39 प्रतिशत विद्यार्थियों ने बाजी मारी थी।
01:44 PM, 26-MAR-2021
Bihar Board 12th Result Live Updates : फातिमा हो सकती हैं स्टेट टॉपर
बिहार 12वीं कक्षा की छात्रा महजबी फातिमा की माने तो वह स्टेट टॉपर बनी हैं। दरअसल, बोर्ड कार्यालय ने टॉपर्स वेरिफिकेशन के लिए कुछ विद्यार्थियों को बुलाया था। इस सूची में एक नाम फातिमा का भी था। मधुबनी की रहने वाली फातिमा का पूरा परिवार इस वक्त बोर्ड ऑफिस के बाहर रिजल्ट का इंतजार कर रहा है।
01:30 PM, 26-MAR-2021